गुजरात में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिरा, 1 की मौत, 3 लोगों के दबे होने की आशंका

गुजरात देश राष्ट्रीय

अहमदाबाद| गुजरात के पालनपुर में बन रहे ब्रिज का एक निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर भेजी गई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि निर्माणाधीन के पुल का एक हिस्सा गिरा हुआ नजर आ रहा है। लोगों की भीड़ लगी हुई है। दावा किया जा रहा है कि 3 लोग इस मलबे में दबे हुए हैं।

1 महीने पहले सुरेंद्रनगर जिले में भी गिरा था पुल
गुजरात में एक महीने पहले ही सुरेंद्रनगर जिले में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब पालनपुर में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि पालनपुर आरटीओ सर्कल पर नवीन ब्रिज का काम चल रहा है। सोमवार को पुल पर निर्माण चल रहा था तभी एक हिस्सा नीचे गिर पड़ा। हादसे की चपेट में एक ट्रैक्टर और रिक्शा आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल का मलबा सीधे रिक्शे से ऊपर गिरा। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मलबे में दबे रिक्शे को कटर से काटकर निकाला गया।

कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर बोला हमला गुजरात में निर्माणाधीन पुल गिरने पर गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावडा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास एक ओवरब्रिज ढह गया है। इस हादसे में रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। ये कोई पुल नहीं है, ये भ्रष्टाचार का विकास है। एक बार फिर अधिकारी बदले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *