चंद्रग्रहण के चलते सूतक लगने से हुए मंदिरों के कपाट बंद

धर्म-आस्था

बरेली। वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। चंद्रग्रहण आज देर रात एक बजकर पांच मिनट से लेकर दो बजकर 24 मिनट तक यानि यह एक घंटा 19 मिनट का रहेगा। इस ग्रहण में चंद्रबिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा। चंद्रग्रहण पर सूतक नौ घंटे पहले लग जाता है। जिसके चलते शहर से मंदिरों के चार बजकर पांच मिनट पर कपाट बंद कर दिए गए है। अब यह कपाट चन्द्र ग्रहण के बाद ही खूलेगें।

ज्योतिषाचार्य व आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि 28 अक्टूबर यानी आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। साथ ही, चंद्र ग्रहण गजकेसरी योग में लगेगा। चंद्र ग्रहण के मौके पर रवि योग, बुधादित्य योग, शश योग, सिद्धि योग और सौभाग्य योग भी रहने वाला है। यह संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण सात सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण आठ नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था। गौरतलब है कि चंद्रग्रहण पूर्णिमा को लगता है क्योंकि इस दिन पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है, जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *