अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, बोले- कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने मिलकर मध्यप्रदेश को लूट लिया

भोपाल मध्‍य प्रदेश

छिंदवाड़ा| गृहमंत्री अमित शाह ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में तीन परिवार सरकार चलाते थे एक गांधी परिवार, दूसरा कमलनाथ परिवार और तीसरा दिग्विजय सिंह परिवार। बता दें कि कमलनाथ के गढ़ में अमित शाह का 7 महीने में ये दूसरा दौरा है जिससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि भाजपा कमलनाथ के गढ़ को चुनौतीपूर्ण मान रही है और इसलिए यहां पर भाजपा का विशेष फोकस है।

शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जुन्नारदेव भाजपा प्रत्याशी नाथन शाह की नामांकन सभा में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले तो केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के बारे में बताया फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले दिग्विजय सिंह लूटते थे और अब कमलनाथ लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश का बंटाधार कर दिया था कई घोटाले किए थे। अमित शाह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उसे तीन परिवार चलाते हैं जिनमें से एक हैं गांधी परिवार, दूसरा है कमलनाथ परिवार और तीसरा बंटाधार दिग्विजय सिंह का परिवार। अमित शाह ने मंच से तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा वाली कहावत भी कही।

इस बार तीन दीपावली मनानी हैं- अमित शाह
अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि एमपी में अभी भी बहुत से जनहितैषी काम होने हैं। विकास के काम किए जाने हैं और इन्हें पूरा करने के लिए एक बार फिर आपको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि इस बार तीन दीपावली मनाएंगे, एक दिवाली के दिन, दूसरी मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तब और तीसरी दिवाली तब मनेगी जब मोदी जी के कर कमलों से भगवान श्रीराम लला के मंदिर का उद्घाटन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *