मप्र में बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन : 6 महीने में भाजपा सरकार ने पेंशन के 2300 करोड़ रोके- रणदीप सुरजेवाला

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मप्र में विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों और मानसिक बहुदिव्यांगों की पेंशन छह महीने से रोकने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने पीसीसी में मीडिया से चर्चा में मप्र सरकार के बजट के आंकड़े दिखाते हुए दावा किया कि इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक सरकारी योजनाओं के जरिए विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों, बहुदिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन के 2300 करोड़ रूपए सरकार ने नहीं दिए हैं।

गरीबों की पेंशन छीनने वाली है शिवराज और मोदी की सरकार

सुरजेवाला ने कहा : भाजपा ने 2300 करोड़ का भ्रष्टाचार किया, धोखेबाज शिवराज और कपटी बीजेपी ने पिछले 7 महीने में प्रदेश की 54 लाख महिलाओं का 2300 करोड़ रूपया खा लिया। वृद्धों, निशक्त जनों, विधवाओं का हक छीनने वाली सरकार अगर तीनों लोकों में कहीं है तो वो MP की शिवराज सरकार और बड़ी-बड़ी बातें वाले मोदी हैं। प्रदेश और केंद्र की BJP सरकार ने प्रदेश के 54 लाख परिवारों के साथ इतना घृणित कार्य किया है कि बताते हुए मेरी आत्मा छलनी हो रही है। केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो हमने सामाजिक सुरक्षा चक्र बनाया था, जिसके तहत सामाजिक सुरक्षा चक्र में वृद्ध जन, निशक्तजन, विधवाओं, मानसिक तौर से परेशान और दिव्यांगों को मंथली पेंशन दी जाती थी। इसमें कुछ हिस्सा केंद्र और कुछ हिस्सा राज्य सरकार का होता है।

अप्रैल से अक्टूबर तक नहीं मिला पेंशन का एक रूपया

सुरजेवाला ने कहा- भारत की सनातन संस्कृति में भी कहा गया है कि जो भी अपने से बुजुर्ग, अबला असहाय है उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना एक सामाजिक दायित्व है। बाबा साहब अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल द्वारा बनाए गए संविधान में भी कल्याणकारी सरकार की यही परिभाषा है लेकिन मध्यप्रदेश में वर्तमान भाजपा की सरकार ने पाप की सारी पराकाष्ठा को पार करते हुए इन सबको खत्म कर दिया है… और अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 तक एक फूटी कौ ड़ी भी इन सारी महिलाओं को नहीं दी है इनकी पेंशन बंद कर दी गई हैं, मध्य प्रदेश में योजनाओं पर ताला लगा दिया गया है।रणदीप सुरजेवाला ने कहा- पिछले 7 महीनों में इन योजनाओं की जो राशि बनती है वो है 2279 करोड़ 42 लाख यानि लगभग 2300 करोड़ रुपए। सुरजेबाला ने मप्र सरकार बजट के कागज दिखाते हुए कहा कि इन कागजों में पूरे आंकड़े हैं जिससे इनका घोटाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *