नवीन पटनायक के करीबी आधिकारी पांडियन ने थामा बीजेडी का दामन, कहा जाता है सीएम का दाहिना हाथ

ओडिशा देश राष्ट्रीय

भुवनेश्वर| ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के निजी सचिव रहे पूर्व आईएएस वी के पांडियन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर भुवनेश्वर में बीजेडी का दामन थामा लिया। माना जाता है कि पांडियन मुख्यमंत्री पटनायक के काफी करीबी हैं। वहीं, राजनीती के जानकार बताते है कि पांडियन का उड़ीसा के राजनीतिक गलियारों में अच्छा प्रभाव है।

अक्टूबर में लिया था वीआरएस

बता दें कि वीके पांडियन ने अक्टूबर में आईएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। जब उन्होंने अपनी सेवा से रिटायरमेंट लिया तब पांडियन नवीन पटनायक के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत थे। अक्तूबर माह में इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वीके पांडियन को राज्य सरकार की 5टी और नवीन ओडिशा योजना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। पांडियन के पार्टी थामने के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे, पांडियन सीएम के आवास पर पार्टी में शामिल हुए।

अमर पटनायक बोले पार्टी होगी मजबूत

बीजेडी में शामिल होने पर पार्टी नेता अमर पटनायक ने कहा, वीके पांडियन के आने से पार्टी मजूबत होगी साथ ही इससे पूरे राज्य को लाभ होगा। राज्य के मुख्यमंत्री की तरह वे भी राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पांडियन के पार्टी में शामिल होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। ऐसा कुछ नहीं है कि केवल इन्हें 2024 को देखते हुए शामिल किया गया है। सीएम का दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। ओडिशा की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री अपने विजन को पूरा करें, पांडियन के रूप में हमें एक सक्षम सहयोगी मिलें।

पिछले 12 साल से नवीन पटनायक के निजी सचिव थे पांडियन

बता दें कि वी के पांडियन पिछले 12 साल से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रमुख सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले वह नवीन पटनायक के गृह नगर गंजम के भी जिला कलेक्टर रह चुके हैं। इसके बाद ही दोनों की करीबी बढी। वह मयूरभंज के भी कलेक्टर रह चुके हैं। ओडिशा सरकार की तरफ से बताया गया है कि पांडियन 5टी (ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए हैं। वह सीधे मुख्यमंत्री के अंडर में काम करेंगे।

तमिल परिवार से आते है पांडियन

49 साल के पांडियन तमिल हैं और वह पंजाब कैडर से आईएएस अधिकारी थे। हालांकि उनकी शादी आईएएस अधिकारी सुजाता रौत से हुई और इसके बाद उन्होंने अपना कैडर बदल लिया। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार में उन्होने कई योजनाओं के लिए ऐसा काम किया जिससे पटनायक काफी प्रभावित थे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनका पीआर इस तरह का था कि वह अपने साथ एक कैमरा टीम भी लेकर चलते थे। सरकारी योजनाओं और कार्य के निरीक्षण के दौरान के वीडियो भी वह पोस्ट किया करते थे। पांडियन और नवीन पटनायक की करीबी इतनी बढ़ गई है कि कई बार नेताओं को अपनी अर्जी लेकर उनके सामने ही लाइन लगानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *